मधुबनी में सोलर पैनल लगाने पर मिलेगा 78 हजार तक अनुदान, 10 हजार परिवारों को जोड़ने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार रुपये तक का अनुदान पाएं. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 10 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य. जानें आवेदन प्रक्रिया.

विज्ञापन

मधुबनी: प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है. मधुबनी डिविजन में योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के लिए विभाग ने 10 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

1 KW पर 30 हजार, 3 KW पर 78 हजार रुपये अनुदान

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर 30 हजार रुपये का अनुदान मिल रहा है. वहीं 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट पर 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए उपभोक्ता को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है.

सोलर से बिजली खपत कम होने पर बेचने का भी विकल्प

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सोलर पैनल लगाने के बाद यदि उपभोक्ता की बिजली खपत कम रहती है और अतिरिक्त बिजली उत्पन्न होती है तो उसे बेचकर आर्थिक लाभ भी लिया जा सकता है.

विभाग के अनुसार सोलर पैनल लगाने से बिजली खर्च में कमी लाने में मदद मिल सकती है. साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उपयोगी है.

300 से अधिक लोग ले चुके हैं योजना का लाभ

मधुबनी डिविजन में अब तक 300 से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं. विभाग की ओर से योजना में तेजी लाने के लिए सभी प्रखंडों के सहायक अभियंताओं को मार्च तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा गया है.

विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़कर घरों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में तिलक चौक की सरकारी सड़क पर अतिक्रमण, 18 लोगों को नगर निगम का नोटिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन