Madhubani News: अंडा दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब, उत्पाद विभाग ने तस्कर को दबोचा

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 13 May 2026 4:26 PM

विज्ञापन

अंडा दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर में उत्पाद विभाग ने अंडा दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. सुदई गांव में हुई इस छापेमारी में 27 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई. आरोपी को जेल भेज दिया गया है...

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के झंझारपुर उत्पाद थाना की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदई गांव में छापेमारी कर अंडा दुकान की आड़ में चल रहे शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान 27 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

उत्पाद निरीक्षक पंकज कुमार को सूचना मिली थी कि सुदई गांव के वार्ड संख्या-02 में राजदेव पासवान अपनी अंडा दुकान की आड़ में चोरी-छिपे शराब बेचता है. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और महादेव स्थान के पास छापेमारी की गई.

भागने की कोशिश हुई नाकाम, जलावन घर से मिली खेप

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी राजदेव पासवान ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, तो जलावन रखने वाले कमरे में तीन प्लास्टिक की बोरियां मिलीं. इन बोरियों में ‘मामाश्री’ ब्रांड की 300 एमएल वाली कुल 90 बोतलें (27 लीटर) नेपाली देशी शराब छिपाकर रखी गई थी.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी राजदेव पासवान के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान की आड़ में नशा बेचने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन