Madhubani News: बाढ़ पूर्व तैयारी तेज, एसडीओ ने भुतही बलान और पांची नदी तटबंधों का किया निरीक्षण

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 13 May 2026 5:18 PM

विज्ञापन

तटबंधों का किया निरीक्षण

Madhubani News:फुलपरास में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर एसडीओ ने भुतही बलान और पांची नदी तटबंधों का निरीक्षण किया . कमजोर स्थलों की मरम्मत, निगरानी और सुरक्षा उपायों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ...

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिला के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र में संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है . बुधवार को एसडीओ अनीश कुमार और अवर प्रमंडल पदाधिकारी पवन कुमार ने भुतहीबलान एवं पांची नदी के पश्चिमी तटबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया . अधिकारियों ने घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के किसनीपट्टी रेलवे लाइन से लेकर हनुमान चौक के आगे तक भुतहीबलान नदी के पश्चिमी तटबंध का जायजा लिया . निरीक्षण के दौरान तटबंध के कमजोर स्थलों को चिन्हित कर वहां मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और लगातार निगरानी रखने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया .

विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण

इसके अलावा एसडीओ ने लौकही प्रखंड क्षेत्र में पांची नदी के पश्चिमी तटबंध के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा उपायों की समीक्षा की . उन्होंने अधिकारियों को समय रहते सभी जरूरी कार्य पूर्ण करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया . प्रशासन का उद्देश्य संभावित बाढ़ के खतरे को कम करना और क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है . निरीक्षण के दौरान कई विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे .

मधुबनी के फुलपरास से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन