धोखाधड़ी कर बैंक से निकाले 38 हजार

Updated at :29 Jan 2017 3:15 AM
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर बैंक से निकाले 38 हजार

मधुबनी : धोखाधड़ी कर स्टेट बैंक के एटीएम से 38 हजार रुपये निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार शाम में भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर मधुबनी के चालक को ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास पर एक मोबाइल कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना परिचय कथित तौर पर स्टेट बैंक की शाखा […]

विज्ञापन

मधुबनी : धोखाधड़ी कर स्टेट बैंक के एटीएम से 38 हजार रुपये निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार शाम में भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर मधुबनी के चालक को ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास पर एक मोबाइल कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना परिचय कथित तौर पर स्टेट बैंक की शाखा के अशोक झा के रूप में दी.

उन्होंने बचत खाता संख्या के सत्यापन के लिए आधार नंबर मांगा. इसके बाद उनसे एटीएम कार्ड व पीन नंबर से संबंधित जानकारी की मांगी, चालक ने सारी जानकारी दे दी. इसके बाद चालक के खाते से 19 हजार एवं 19800 करके दो बार कुल 38800 की निकासी साइबर क्राइम के तहत की गयी.

पीड़ित चालक शंभू नाथ झा ने इस मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक अरुण कुमार राय ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन