कुरबानी को भुलाये नहीं भूला जा सकता

Updated at :24 Jan 2017 5:18 AM
विज्ञापन
कुरबानी को भुलाये नहीं भूला जा सकता

मधुबनी : जिला जदयू कार्यालय में सुभाषचंद्र बोस की 120वीं जयंती नगर अध्यक्ष अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. जयंती के अवसर प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि नेताजी देश की स्वतंत्रता के लिये हमेशा ही तन मन धन से लगे रहे. उन्होंने युवाओं में देश प्रेम की जोश भर दी. युवा उनके […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिला जदयू कार्यालय में सुभाषचंद्र बोस की 120वीं जयंती नगर अध्यक्ष अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. जयंती के अवसर प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि नेताजी देश की स्वतंत्रता के लिये हमेशा ही तन मन धन से लगे रहे. उन्होंने युवाओं में देश प्रेम की जोश भर दी. युवा उनके एक आवाज पर अंग्रेज हुकूमत से लड़ने और प्राणों की न्यौछावर करने को तैयार रहते थे. देश की आजादी में उनकी कुर्वानी को भुलाये नहीं भूला जा सकता है. जयंती के अवसर डा.

शिव कुमार यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई बार जेल गए. वे हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने महिलाओं को उसका अधिकार देने का बात कहते थे. आज सभी को नेताजी के आदर्श को अपनाना चाहिए. जयंती के अवसर पर सत्यनारायण यादव, राजीव रंजन, विजय राम, भरत चौधरी, गुलाब साह, राज किशोर साफी ने नेताजी के चित्र पर माल्यपर्ण कर श्रद्धा अर्पित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन