महागंठबंधन की बैठक सीएम को सौंपा मांगपत्र
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jan 2017 5:18 AM
विज्ञापन

मधुबनी : मुख्यमंत्री निवास पर महागठबंधन के तीनों घटक दलों के जिलाध्यक्ष का बैठक हुआ. बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. शितलांबर झा ने भी भाग लिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक संवाद कार्यक्रम सभी जिला अध्यक्ष के साथ किया. मधुबनी जिला अध्यक्ष प्रो. शितलांबर झा जिला से संबंधित 15 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
मधुबनी : मुख्यमंत्री निवास पर महागठबंधन के तीनों घटक दलों के जिलाध्यक्ष का बैठक हुआ. बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. शितलांबर झा ने भी भाग लिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक संवाद कार्यक्रम सभी जिला अध्यक्ष के साथ किया. मधुबनी जिला अध्यक्ष प्रो. शितलांबर झा जिला से संबंधित 15 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा.
मांग पत्र : मैथिली शिक्षकों को बहाली अविलंब हो, प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक मैथिली को अनिवार्य किया जाय. वित्त रहित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियोजित शिक्षकों की तरह वेतन दिया जाय. सभी सरकारी नलकूपों को चालू किया ताय. स्वतंत्रता सेनानी के उतराधिकारी को परिचय पत्र दिया ताय, बेनीपट्टी से उमगांव जाने वाली सड़क का मरम्मति हो, जिला में बंद पानी टंकी को चालू किया जाय, शहीद सैनिक विकास कुमार मिश्र के परिजन को नौकरी दिया जाय,
मधुबनी शहर से पानी निकासी का स्थायी समाधान हो, मधुबनी शहर से बस पड़ाव को हटाया जाय, उर्दू अनुवाद का बहाली सभी विभागों में किया जाय, जिला में बंद चीनी मिल को चालू किया जाय एवं बिस्फी स्थित विद्यापति डीह को पर्यटक स्थल घोषित किया जाय. श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री आश्वस्त किये कि सभी मांगों पर यथा शिघ्र विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










