यूडी केस के निष्पादन में लाएं तेजी

मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न कांडो की समीक्षा की. जिले में लंबित यूडी केस के मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि एक माह के अंदर यूडी केसों का निष्पादन कर चार्जशीट दाखिल करें. लंबित रहने पर संबंधित अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी […]
मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न कांडो की समीक्षा की. जिले में लंबित यूडी केस के मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि एक माह के अंदर यूडी केसों का निष्पादन कर चार्जशीट दाखिल करें. लंबित रहने पर संबंधित अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. आइजी ने नगर थाना कांड संख्या 431/14 एवं 9/17, भेजा थाना कांड संख्या 41/16 ,एवं 54/16 एवं लौकहा
थाना कांड संख्या 17/16 एवं 105/15 की समीक्षा की. नगर थाना कांड संख्या 431/14 के समीक्षा के क्रम में एसपी दीपक वरनवाल ने आइजी श्री सुधांशु को बताया कि उक्त कांड संख्या के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उसे सीबीआई द्वारा जांच के निर्देश के बाद मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है. आईजी ने शेष कांडों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन कांडों का शीघ्र निष्पादन कर चार्जशीट दाखिल करें. बैठक में एसपी दीपक बरनवाल, सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश, झंझारपुर, जयनगर, बेनीपट्टी, फुलपरास के एसडीपीओ एवं सभी पुलिस निरीक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










