18 एंबुलेंस चालकों-कर्मियों पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 4:51 AM
विज्ञापन
हड़ताल . मामला 102 एंबुलेंस की चाबी नहीं दिये जाने का, सीएस के आदेश पर कार्रवाई मधुबनी : बारह सूत्री मांगों को लेकर विगत पांच दिनों से हड़ताल पर जमे 102 एंबुलेंस चालकों व कर्मियों के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा रूख अपना लिया है. जिले के विभिन्न पीएचसी के 18 एंबुलेंस चालक व कर्मियों […]
विज्ञापन
हड़ताल . मामला 102 एंबुलेंस की चाबी नहीं दिये जाने का, सीएस के आदेश पर कार्रवाई
मधुबनी : बारह सूत्री मांगों को लेकर विगत पांच दिनों से हड़ताल पर जमे 102 एंबुलेंस चालकों व कर्मियों के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा रूख अपना लिया है. जिले के विभिन्न पीएचसी के 18 एंबुलेंस चालक व कर्मियों पर सीएस डाॅ. अमरनाथ झा से आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है. हालांकि अब तक इन कर्मियों व चालकों की हड़ताल समाप्त नहीं किया गया है. इधर, एंबुलेंस के अभाव में मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. विगत शनिवार को एंबुलेंस के अभाव में एक महिला की हुई मौत को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया. अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल ही एंबुलेंस चालकों व कर्मियों से एंबुलेंस की चाबी मांगी. पर मांग पूरा नहीं होने तक एंबुलेंस की चाबी चालक व कर्मियों ने नहीं दिया. जिस पर सीएस डाॅ. अमरनाथ झा ने सदर अस्पताल के 102 एंबुलेंस चालक व कर्मी सहित विभिन्न पीएचसी के 18 एंबुलेंस चालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है.
इन पर हुई प्राथमिकी
सीएस के आदेश पर जिन चालकों व कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसमें सदर अस्पताल के एंबुलेंस चालक शंकर ठाकुर, अमिताभ बच्चन एवं इएमटी राजीव कुमार झा एवं मिथिलेश यादव शामिल हैं. वहीं राजनगर पीएचसी के चालक अनिल कुमार पासवान, आदिल, फैजल अंसारी, कर्मी एजाज अहमद, फैयाज अहमद, बैद्यनाथ प्रसाद, पंडौल पीएचसी के चालक अमिताभ कुमार, विनोद कुमार एवं कर्मी विपिन कुमार यादव, नरेश सिंह शामिल हैं. इसी प्रकार अंधराठाढी पीएचसी के चालक पंकज कुमार झा, राजू कुमार एवं कर्मी सरोज कुमार, धर्मेद्र कुमार शामिल हैं.
हड़ताल जारी
कार्रवाई होने के बाद भी मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों के द्वारा की जा रही हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. कर्मी व चालक अपने बारह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जमे रहे. जिला स्तर पर वार्ता सफल नहीं होने के बाद कर्मी व चालक सोमवार को राज्य संघ के निर्देश पर पटना गये.
एक एंबुलेंस ही उपलब्ध
इधर पांच दिनों से चल रहे
हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है. फिलहाल मात्र एक ही एबुलेंस मुख्यालय में उपलब्ध है. 1099 नंबर के एंबुलेंस के सहारे ही आपातकालीन सेवा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है. जिस कारण अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ मरीज भी बेहाल हैं. मरीज के परिजन के सामने निजी एंबुलेंस करना ही एक मात्र विकल्प है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बाबत सीएस डाॅ. अमरनाथ प्रसाद ने बताया है कि एंबुलेंस के अभाव में मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जायेगा. मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव पहल की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










