जयनगर एसडीपीओ और एसडीओ रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2016 12:24 PM
मधुबनी : बिहार में निगरानी की टीम ने गुरुवार की सुबह कार्रवाई करते हुए मधुबनी के जयनगर के एसडीपीओ चंदन पुरी और एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी और उनके बॉडीगार्ड को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों अधिकारियों को एक पटाखा […]
मधुबनी : बिहार में निगरानी की टीम ने गुरुवार की सुबह कार्रवाई करते हुए मधुबनी के जयनगर के एसडीपीओ चंदन पुरी और एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी और उनके बॉडीगार्ड को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल निगरानी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.
जानकारी के मुताबिक दोनों अधिकारियों को एक पटाखा व्यवसायी को लाइसेंस देने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया है. पटना से पहुंची निगरानी की टीम नेगुप्त सूचना के आधारपर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की. दोनों अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें मिली थीं. कार्रवाई के दौरान बाद टीम ने एक अधिकारी के बॉडीगार्ड को रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ लिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी एसपी दीपक बर्नवाल ने बताया कि किसी शिकायत के आलोक में दोनों अधिकारियों को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










