बच्चे का कथित अपहरण करनेवाला निकला पिता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2016 3:44 AM

विज्ञापन

हाइवोल्टेज ड्रामा में परेशान रही पुलिस राजनगर : थाना क्षेत्र के भिठ्ठी चौक पर मोटरसाइकिल से आये दो लोगों ने एक पांच वर्षीय बालक की कथित तौर पर अपहरण कर लिया. बच्चे के मामा द्वारा तत्काल ही इस घटना की सूचना राजनगर थाना पुलिस सहित जिले के आला अधिकारियों को दी गयी. जिससे पूरे जिले […]

विज्ञापन

हाइवोल्टेज ड्रामा में परेशान रही पुलिस

राजनगर : थाना क्षेत्र के भिठ्ठी चौक पर मोटरसाइकिल से आये दो लोगों ने एक पांच वर्षीय बालक की कथित तौर पर अपहरण कर लिया. बच्चे के मामा द्वारा तत्काल ही इस घटना की सूचना राजनगर थाना पुलिस सहित जिले के आला अधिकारियों को दी गयी. जिससे पूरे जिले की पुलिस हड़कत में आ गयी. राजनगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चा को लेकर भागने वाले को भगवानपुर के समीप पकड़ लिया. पुलिस बच्चे व उसको लेकर भागने वाले को लेकर थाने पर आयी. जहां बच्चे को लेकर भागने वाला बच्चे का पिता ही निकला.
ऐसे हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा : जानकारी के अनुसार राजनगर के बलहा गांव निवासी दीपक अपने पांच वर्षीय भांजे को लेकर बुधवार की शाम राजनगर के भिठ्ठी चौक पर गया था.
वहां पर दीपक किसी दुकान पर खरीदारी करने लगा और अपने भांजे को साईकिल के समीप खड़ा कर दिया. दीपक दूसरी ओर मुड़कर खरीदारी कर रहा था. इसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार दो लोग आये और शुभम को लेकर चले गये. लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इस दौरान दीपक ने अपने भांजा के कथित तौर पर अपहरण हो जाने की सूचना राजनगनर थाना पुलिस व एसपी को दी. जिसके बाद पुलिस हड़कत में आ गयी. राजनगर थाना पुलिस की गश्ती टीम को भी इस अपहरण की सूचना दी गयी.
इसी बीच भगवानपुर के समीप एक मोटरसाईकिल पर दो लोगों को एक बच्चे को लेकर जाते देख पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया व थाने पर ले आयी. जहां दीपक ने बच्चे की पहचान अपने भांजा शुभम व बच्चे को लेकर भागने वाले की पहचान शुभम के पिता खाजेडीह निवासी विनोद चौधरी के रूप में की. बाद में परिजनों ने थाने पर बॉन्ड बना कर बच्चे को परिजन के हवाले कर दिया व बच्चे के पिता को भी छोड़ दिया. मालूम हो कि विनोद चौधरी दुर्गा पूजा में अपने पूरे परिवार के साथ बलहा स्थित ससुराल आया था.
जहां बुधवार की शाम ही वह घटना से करीब पांच घंटे पूर्व सबके रजामंदी से कहीं निकला था. थाना पुलिस को दिये बयान में विनोद चौधरी ने बताया कि वह अपने बेटे को लेकर खाजेडीह जा रहा था. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया है कि पुलिस ने बांड बना कर बच्चे व उसके पिता को छोड़ दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन