बंद पड़े घर से सात लाख की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2016 7:26 AM

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप सप्ता में पांच अक्तूबर की रात चोरों ने बंद पड़े एक घर से 18 हजार नकद सहित सात लाख रुपये के जेवर सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. गृहस्वामी कोर्ट में कार्यरत कर्मी अशोक कुमार ने संबंध में थाना में आवेदन दिया है. इस […]

विज्ञापन
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप सप्ता में पांच अक्तूबर की रात चोरों ने बंद पड़े एक घर से 18 हजार नकद सहित सात लाख रुपये के जेवर सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. गृहस्वामी कोर्ट में कार्यरत कर्मी अशोक कुमार ने संबंध में थाना में आवेदन दिया है.
इस घटना का पता उन्हें छह अक्तूबर को 9 बजे रात में लगा जब व अपने घर से वापस मधुबनी अपने घर पर आये. गृहस्वामी अशोक कुमार ने बताया कि उनके दादी का निधन हो गया है. पांच अक्तूबर की सुबह में वे सपरिवार अपने पैतृक गांव बिस्फी प्रखंड के रघौली गांव गये. वहां से छह अक्तूबर की रात में वह जब वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि एक रात के लिए ही घर खाली था. इस दौरान चोरों ने ग्रील का ताला तोड़कर सात लाख रुपये के जेवर, दो मोबाइल व 18 हजार नगद रुपये की चोरी हुई है.
इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है. पीड़ित अशोक कुमार ने कहा कि ऐसा लगाता है कि चोरों ने निश्चिंत होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं घर के हर आलमीरा दीवान एवं बेड पर का गद्दा उठाकर कोने कोने को खंगाला गया है.
घर छोड़ने से पहले थाना व पड़ोसी को दें सूचना
त्योहारों के मौसम में अपने घर तीर्थ स्थान या फिर घर बंद कर बाहर जाने लोगों के मन में चोरी का भय सताने लगा है. सप्ता में कोर्ट कर्मी के घर हुए चोरी के मामले में नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को रोकने के लिए घर छोड़कर जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे घर छोड़ने से पहले थाना को सूचित करें. साथ ही वे अपने पड़ोसी एवं वार्ड आयुक्त को भी इसकी जानकारी दें. उन्होंने कहा कि थाना को जानकारी रहने पर गश्तीदल को खास निर्देश दिया गया होगा कि संबंधित बंद पड़े मकान की निगरानी रात में कई बार की जा सके.
चोरी की घटना से दहशत
शहर मुख्यालय में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है. गांधी चौक शहर के व्यस्त क्षेत्रों में शुमार होता है. पर इसके बाद भी शहर में चोरी की घटना से लोगो में आक्रोश है. मालूम हो कि चोरी की घटना पर रोकथाम लगाने के लिए शहर में पैंथर मोबाइल से दिन रात गश्ती होती है. इसके बाद भी शहर मुख्यालय में चोरी से लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन