एसएसबी व सीमावर्ती थाना पुलिस को किया गया अलर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2016 7:25 AM
विज्ञापन
मधुबनी : नेपाल सीमा के रास्ते पाकिस्तानियों के प्रवेश की कोशिश को देखते हुए जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. एसएसबी जवानों के साथ साथ पुलिस को भी विशेष रूप से सतर्कता बरतने व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया है. दीपक बरनवाल ने कहा है कि […]
विज्ञापन
मधुबनी : नेपाल सीमा के रास्ते पाकिस्तानियों के प्रवेश की कोशिश को देखते हुए जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों को हाई अलर्ट कर दिया गया है. एसएसबी जवानों के साथ साथ पुलिस को भी विशेष रूप से सतर्कता बरतने व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने को कहा गया है. दीपक बरनवाल ने कहा है कि पुलिस व एसएसबी जवान दिन रात गश्त तेज कर दिया है.
हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है. कहा है कि इस काम में एसएसबी के जवान खासे सतर्कता बरत रहे हैं. कई बार इस क्षेत्र से आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा गया है. इस रास्ते पाकिस्तानी प्रवेश करने की कोशिश कर सकते है. पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है.
तेज तर्रार पुलिस भी कर रहे हैं निगरानी
श्री बरनवाल ने कहा है कि सीमा पर एएसबी व संबंधित थाना पुलिस के साथ ही जिले के विभिन्न थानों के तेज तर्रार अधिकारी भी सीमा पर संभावित घुसपैठ को रोकने के लिये नजर जमाये हुए है. सादे लिवास में अधिकारी सीमा की गश्त कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










