बस-बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2016 4:31 AM
मधेपुर : मधेपुर से झंझारपुर जाने वाली मुख्य पथ में इसराईन पुल के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे बस एवं बाइक के आमने -सामने की टक्कर में बाइक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ जख्मी दो महिला समेत बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधेपुर में […]
मधेपुर : मधेपुर से झंझारपुर जाने वाली मुख्य पथ में इसराईन पुल के समीप मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे बस एवं बाइक के आमने -सामने की टक्कर में बाइक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ जख्मी दो महिला समेत बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधेपुर में भर्ती कराया़ जहां चिकित्सकों ने सभी जख्मियों को प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया़ सभी जख्मियों को सिर में गंभीर चोटें आयी है ज़ख्मी बाइक चालक भेजा थाना क्षेत्र के सिघिंयान गांव निवासी महादेव पासवान के 26 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान तथा उनकी 30 वर्षीय बहन विभा देवी बतायी गयी है ,
ज़बकि तीसरी जख्मी महिला मधेपुर थाना क्षेत्र के पचही गांव निवासी कामेश्वर दास की 55 वर्षीय पत्नी तारा देवी बतायी गयी है़ जय भोले नाथ बस मधेपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी , ज़बकि बाइक चालक सुनील पासवान अपनी बहन को बाइक पर बिठाकर विपरीत दिशा से आ रहा था़ साइड लेने के क्रम में इसराईन पुल के समीप बस एवं बाइक में टक्कर हो गयी़ तथा बाइक चालक व उस पर सवार उनकी बहन सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गयी़ इसी क्रम में सड़क से गुजर रही महिला तारा देवी भी बाइक की चपेट में आकर जख्मी हो गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










