हंगामे के बीच हुआ जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2016 7:14 AM

विज्ञापन

मधेपुर : प्रखंड के कोसी निरीक्षण भवन पर शनिवार को जनता दल यू का सांगठनिक चुनाव हो हंगामा के बीच संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक मो. अब्दुल रासीद, निर्वाची पदाधिकारी संत लाल मंडल, पूर्व विधायक देवनाथ यादव सहित अन्य कई वरिष्ठ जद यू नेताओं की देखरेख में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. […]

विज्ञापन
मधेपुर : प्रखंड के कोसी निरीक्षण भवन पर शनिवार को जनता दल यू का सांगठनिक चुनाव हो हंगामा के बीच संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक मो. अब्दुल रासीद, निर्वाची पदाधिकारी संत लाल मंडल, पूर्व विधायक देवनाथ यादव सहित अन्य कई वरिष्ठ जद यू नेताओं की देखरेख में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. जिसमें विधिवत रूप से पार्टी के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार झा उर्फ जीवछ झा को मधेपुर प्रखंड के जद यू अध्यक्ष पद के लिये चुना गया़ कार्यकर्ताओं एवं डेलिगेट सदस्यों की उपस्थिति में जीवछ झा के नाम की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा की गयी़ चुनाव पूर्व कोसी आई बी पर काफी हो हंगामा हुआ़ सर्वप्रथम चुनाव को लेकर बैठक शुरू हुई़
जिसमें अध्यक्ष पद के लिये जीवछ झा, चंचल कुमार एवं भूषण प्रसाद यादव ने अपनी उम्मीदवारी का प्रस्ताव दिया़ बैठक में जीवछ झा के प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति बनने लगी़ इसी बीच चंचल कुमार के समर्थकों ने चंचल कुमार को प्रखंड अध्यक्ष बनाने के लिए हो हंगामा व नारेबाजी करने लगे़ नारेबाजी के बाद इस गुट के लोगों ने बैठकर चंचल कुमार को प्रखंड अध्यक्ष मान लिया़ इधर पूर्व विधायक देवनाथ यादव, पर्यवेक्षक अब्दुल रसीद एवं निर्वाची पदाधिकारी संत लाल मंडल ने बताया कि विधिवत रूप से चुनाव कराया गया है़ जिसमें जीवछ झा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये हैं. इधर जीवछ झा के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर जद यू के बरिष्ठ नेता ज्योति झा,खुर्शीद आलम, संतोष कुमार मंडल, राम सगुन पासवान, मो अख्तर, इन्द्र नारायणमंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन