जिप सदस्य का 1.36 लाख रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2016 8:13 AM
मधुबनी : जिप सदस्य शीला देवी का 30 जून को स्थानीय एक होटल से गायब 2 लाख 50 हजार रुपया में से 1 लाख 36 हजार रुपया बरामद हो गया है. शनिवार की शाम नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेश चंद्रा ने बताया कि होटल में अवस्थित सीसीटीवी कैमरा की मदद से उक्त राशि बरामद की […]
मधुबनी : जिप सदस्य शीला देवी का 30 जून को स्थानीय एक होटल से गायब 2 लाख 50 हजार रुपया में से 1 लाख 36 हजार रुपया बरामद हो गया है. शनिवार की शाम नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेश चंद्रा ने बताया कि होटल में अवस्थित सीसीटीवी कैमरा की मदद से उक्त राशि बरामद की गई है. उक्त राशि होटल के वेटर द्वारा बेडशीट के साथ लपेट कर होटल के ही कमरा नंबर 105 में रखा गया था. जिप सदस्य शीला देवी ने बताया कि उन्हें पूरी राशि तो नहीं पर आधी राशि की बरामदगी हुई है. शेष राशि के बारे में पुलिस अनुसंधान कर रही है. इस मामले में होटल के वेटर रणजीत सिंह पर शक गहरा गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










