540 बोतल नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2016 7:13 AM
मधुबनी : मला बीओपी के एसएसबी जवानों ने रविवार की अहले सुबह नाका गश्ती के दौरान पीलर संख्या 36 के समीप रिक्शा पर छह बोरी में लदा नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. कमला बीओपी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व […]
मधुबनी : मला बीओपी के एसएसबी जवानों ने रविवार की अहले सुबह नाका गश्ती के दौरान पीलर संख्या 36 के समीप रिक्शा पर छह बोरी में लदा नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. कमला बीओपी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में नाका गश्ती दल ड्यूटी कर रहे थे.
इसी बीच अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल के धनुषा जिले के मलनियां निवासी महेंद्र सदा तस्करी के नेपाली सौंपी शराब रिक्शा पर लादकर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था. मौके पर तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया. श्री शर्मा ने बताया कि बरामद नेपाली शराब व रिक्शा सहित गिरफ्तार युवक को अग्रेतर कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नाका गश्ती दल में जवान सरोज कुमार, श्याम लाल, उज्जवल प्रभाकर, नीतेश श्रीवास्तव, सकलेश्वर दास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










