एक दिन में करना होगा 5000 परिवारों का सर्वे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2016 7:10 AM
विज्ञापन
सात निश्चय के तहत शहर का हो रहा सर्वेक्षण 13500 परिवारों का करना था सर्वे 9000 परिवार का ही हो सका है सर्वेक्षण मधुबनी : ख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत शहर में नप प्रशासन द्वारा कराये जा रहे सर्वेक्षण का काम धीमा है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्वेक्षण के […]
विज्ञापन
सात निश्चय के तहत शहर का हो रहा सर्वेक्षण
13500 परिवारों का करना था सर्वे
9000 परिवार का ही हो सका है सर्वेक्षण
मधुबनी : ख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत शहर में नप प्रशासन द्वारा कराये जा रहे सर्वेक्षण का काम धीमा है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्वेक्षण के लिये निर्धारित तिथि में अब एक दिन का ही समय बचा है और करीब पांच हजार परिवारों का सर्वेक्षण का काम वंचित है. विगत 15 जून से हो रहे सर्वेक्षण में सोमवार तक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 9000 परिवारों का ही सर्वेक्षण किया जा सका है. इसमें कई वार्ड में सर्वेक्षण का काम आधा अधूरा है.
नहीं हो रहा अपलोड
जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण रिपोर्ट को विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करने का काम काफी धीमा है. अब तक जितना सर्वेक्षण हुआ है उसे अपलोड नहीं किया जा सका है. विभाग की माने तो अब तक करीब 5000 रिपोर्ट ही वेबसाइट पर अपलोड हो सका है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन रहने के कारण यह परेशानी हो रही है. विभाग ने हर दिन 2500 परिवारों के सर्वेक्षण रिपोर्ट को अपलोड करने का निर्देश दिया था. पर यह संभव नहीं हो सका.
सर्वर डाउन रहने से हो रही परेशानी
कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया है कि सर्वर डाउन रहने के कारण अपलोड का काम प्रभावित है. जिस कारण सर्वेक्षण का काम भी धीमा हो गया है. कहा कि जोर शोर से सर्वेक्षण का काम चल रहा है. जल्द इसे पूरा कर लिया जायेगा.
29 व 30 वार्ड में प्रगति सबसे कम
सर्वेक्षण का काम वार्ड नंबर 29 एवं 30 में सबसे धीमा है. वार्ड 29 में मात्र 375 घरों का सर्वेक्षण किया जा सका है. जबकि वार्ड 30 में 367 घरों का सर्वेक्षण हो सका है. जबकि वार्ड नंबर 2 में सबसे अधिक परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है. इस वार्ड में 700 घरों का सर्वेक्षण हो चुका है. जबकि वार्ड नंबर 4 में 695 घरों का सर्वेक्षण का काम हो चुका है.
सर्वेक्षण का काम वार्ड नंबर 29 एवं 30 में सबसे धीमा है. वार्ड 29 में मात्र 375 घरों का सर्वेक्षण किया जा सका है. जबकि वार्ड 30 में 367 घरों का सर्वेक्षण हो सका है. जबकि वार्ड नंबर 2 में सबसे अधिक परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है. इस वार्ड में 700 घरों का सर्वेक्षण हो चुका है. जबकि वार्ड नंबर 4 में 695 घरों का सर्वेक्षण का काम हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










