पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 3:54 AM
फुलपरास : थाना क्षेत्र के सुग्गापटी गांव में शनिवार की रात मे 21 वर्षीय युवक की घर के बगल के बगीचा में पेड़ से लटकी लाश मिली. मृतक की पहचान सुगापट्टी निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है. संभावना जतायी जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है. मिली जानकारी के अनुसार […]
फुलपरास : थाना क्षेत्र के सुग्गापटी गांव में शनिवार की रात मे 21 वर्षीय युवक की घर के बगल के बगीचा में पेड़ से लटकी लाश मिली. मृतक की पहचान सुगापट्टी निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी है. संभावना जतायी जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है. मिली जानकारी के अनुसार
बगीचा में सुबह में जब गांव के लोग शौच करने गये तो युवक को आम के वृक्ष में लटका देखा. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना थाना अध्यक्ष सनोवर खान को दिया. उसके बाद थाना अध्यक्ष श्री खान ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया और मृतक के चाचा के रामअवतार यादव के बयान के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर घटना की अनुसंधान जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार सुग्गापट्टी निवासी दीपक कुमार अपने घर से रात से गायब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










