दिल्ली-कोलकाता की ट्रेनें फुल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 1:59 AM

विज्ञापन

परेशानी. नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, यात्रियों को हो रही परेशानी मधुबनी : गर्मी छूट्टी के कारण ट्रेनों के सफर में इन दिनों मारामारी है. लंबी दूरी के किसी भी ट्रेन में टिकट का आरक्षण जून माह में खाली नहीं है. आलम यह है कि लंबी दूरी के ट्रेन में सफर के लिए यदि तत्काल […]

विज्ञापन

परेशानी. नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, यात्रियों को हो रही परेशानी

मधुबनी : गर्मी छूट्टी के कारण ट्रेनों के सफर में इन दिनों मारामारी है. लंबी दूरी के किसी भी ट्रेन में टिकट का आरक्षण जून माह में खाली नहीं है. आलम यह है कि लंबी दूरी के ट्रेन में सफर के लिए यदि तत्काल आवश्यकता पड़ जाए तो टिकट के लिए तत्काल टिकट सेवा के अतिरिक्त कोई और चारा नहीं बचता है. पंचायत चुनाव के समाप्त होते ही लोगों के वापस परदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. जिस कारण ट्रेन में काफी भीड़ है. हालांकि रेलवे को इससे आय में काफी बृद्धि हो रही है.
एक माह में 79 लाख की आमदनी
लंबी दूरी के ट्रेनों में सफर के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन से मई माह में लंबी दूरी के लिये 17122 टिकट कटे. जिससे रेलवे को आरक्षण टिकट से 79 लाख 17 हजार 986 रुपये की आमदनी हुई. मधुबनी रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक सत्तो पासवान ने बताया कि मई माह में रेलवे से 17122 आरक्षण के टिकट कटे . वहीं 21 मई से 31 मई तक जेनरल टिकट से 30061 यात्रियों ने सफर किया. इससे रेलवे को 27 लाख 8 हजार 69 रुपये की आमदनी हुई.
मुख्य लंबी दूरी की ट्रेन
जयनगर से पुरी एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर सरयुग यमुना एक्सप्रेस, जयनगर से आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस, जयनगर से कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस, जयनगर से नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस जयनगर से लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस, जयनगर से हावड़ा धुरियान एक्सप्रेस, जयनगर से रांची रांची एक्स प्रेस, जयनगर से सहरसा जानकी एक्सप्रेस एवं कमला गंगा इंटर सीटी एक्सप्रेस जयनगर से पटना ट्रेन खुलती है.
छुट्टी की वजह से भीड़
मधुबनी रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक सत्तो पासवान ने बताया कि गर्मी के छुट्टी के कारण ट्रेनों में भीड़ रहती है. आरक्षण टिकट का कोटा जून माह में सभी ट्रेनों में भरा हुआ है. तत्काल में जिन्हें टिकट मिल जाता वे तत्काल टिकट पर सफर करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन