नौ घंटे गुल रही बिजली परेशानी. इंसुलेटर में आयी खराबी, परेशान रहे उपभोक्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 6:07 AM

विज्ञापन

बिजली कड़कने से इंसुलेटर हो गया पंक्चर सुबह पांच बजे से दो बजे तक गुल रही बिजली मधुबनी : बुधवार को भी दूसरे दिन शहरवासी बिजली से परेशान रहे . एक बार फिर बिजली नौ घंटे गुल रही. बिजली पुन: बहाल के लिये विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सहायक विद्युत अभियंता गौरव […]

विज्ञापन

बिजली कड़कने से इंसुलेटर हो गया पंक्चर

सुबह पांच बजे से दो बजे तक गुल रही बिजली
मधुबनी : बुधवार को भी दूसरे दिन शहरवासी बिजली से परेशान रहे . एक बार फिर बिजली नौ घंटे गुल रही. बिजली पुन: बहाल के लिये विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सहायक विद्युत अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि रामनगर भच्छी में इंसूलेटर फ्लॉट हो गया था इसके अलावा मधुबनी पावर सब स्टेशन में मिटरिंग यूनिट ब्लास्ट कर जाने के कारण आपूर्ति में परेशानी हुई.
गौरतलब हो कि मंगलवार को आसमान में बिजली कड़कने से 11 केवी तार सप्लाई के इंसुलेटर कई जगह पंक्चर हो गये थे. इस वजह बिजली बाधित हो जाती है. बुधवार की सुबह मूसलधार बारिश के बीच बिजली सुबह पांच बजे से दिन के दो बजे तक गुल रही. इस वजह से सुबह से ही शहरवासी परेशान रहे. बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी के लिये भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता.
निजी एजेंसी नहीं कर रही काम
नार्थ बिहार पावर कंपनी द्वारा प्राइवेट एजेंसी को संसाधन की व्यवस्था करने का ठेका दिया गया है. जिस कारण आये दिन विद्युत सुविधा बहाल करने में परेशानी होता है. पावर कंपनी द्वारा फील्ड में प्रयोग होने वाला समान यथा तार, पोल, ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य समान प्राइवेट एजेंसी के द्वारा दिया जाता है. शहरी क्षेत्र में इसको लेकर जीकेसी प्रोजेक्ट को ठेका दिया गया है.
जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बजाज को इस काम के लिए दिया गया है. शहरी क्षेत्र में तो कुछ हद तक काम हो भी रहा है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सही तरीका कारण लोगों को काफी परेशानी हो रहा है.
एजेंसी से परेशानी : अिभयंता
नार्थ बिहार पावर कंपनी के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि विभाग उपभोक्ता को नियमित बिजली आपूर्ति के लिए सतत प्रयासरत रहती है. प्राइवेट एजेंसी के कारण परेशानी जरूर है. लेकिन वह भी जल्द ही ठीक हो जायेगा.
मधुबनी : बुधवार को भी दूसरे दिन शहरवासी बिजली से परेशान रहे . एक बार फिर बिजली नौ घंटे गुल रही. बिजली पुन: बहाल के लिये विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सहायक विद्युत अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि रामनगर भच्छी में इंसूलेटर फ्लॉट हो गया था
इसके अलावा मधुबनी पावर सब स्टेशन में मिटरिंग यूनिट ब्लास्ट कर जाने के कारण आपूर्ति में परेशानी हुई. गौरतलब हो कि मंगलवार को आसमान में बिजली कड़कने से 11 केवी तार सप्लाई के इंसुलेटर कई जगह पंक्चर हो गये थे. इस वजह बिजली बाधित हो जाती है. बुधवार की सुबह मूसलधार बारिश के बीच बिजली सुबह पांच बजे से दिन के दो बजे तक गुल रही. इस वजह से सुबह से ही शहरवासी परेशान रहे. बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी के लिये भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता.
निजी एजेंसी नहीं कर रही काम
नार्थ बिहार पावर कंपनी द्वारा प्राइवेट एजेंसी को संसाधन की व्यवस्था करने का ठेका दिया गया है. जिस कारण आये दिन विद्युत सुविधा बहाल करने में परेशानी होता है. पावर कंपनी द्वारा फील्ड में प्रयोग होने वाला समान यथा तार, पोल, ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य समान प्राइवेट एजेंसी के द्वारा दिया जाता है. शहरी क्षेत्र में इसको लेकर जीकेसी प्रोजेक्ट को ठेका दिया गया है.
जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बजाज को इस काम के लिए दिया गया है. शहरी क्षेत्र में तो कुछ हद तक काम हो भी रहा है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सही तरीका कारण लोगों को काफी परेशानी हो रहा है.
एजेंसी से परेशानी : अिभयंता
नार्थ बिहार पावर कंपनी के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि विभाग उपभोक्ता को नियमित बिजली आपूर्ति के लिए सतत प्रयासरत रहती है. प्राइवेट एजेंसी के कारण परेशानी जरूर है. लेकिन वह भी जल्द ही ठीक हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन