नियमों को ताख पर रख हो रही मौलवी की परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 6:28 AM

विज्ञापन

समय पर जमा नहीं की गयी दो केंद्रों की उत्तरपुस्तिका दोषी पर होगी कार्रवाई : डीएम मधुबनी : जिले में चल रहे फोकानिया व मौलवीं परीक्षा 2016 की परीक्षा 30 मई से शुरू हुई. परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई. बताया जा रहा है कि परीक्षा के दो केंद्रों के उत्तर […]

विज्ञापन

समय पर जमा नहीं की गयी दो केंद्रों की उत्तरपुस्तिका

दोषी पर होगी कार्रवाई : डीएम
मधुबनी : जिले में चल रहे फोकानिया व मौलवीं परीक्षा 2016 की परीक्षा 30 मई से शुरू हुई. परीक्षा के प्रथम दिन विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई. बताया जा रहा है कि परीक्षा के दो केंद्रों के उत्तर पुस्तिका जमा नहीं किया गया. मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बसुआड़ा तथा मध्य विद्यालय जितवार परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिका रात में केंद्र पर ही रखा गया दूसरे दिन 31 मई को उत्तर पुस्तिका जमा करने बीआरसी पर पहुंचने की सूचना मिली.
इस बाबत दोनों केंद्र के केंद्राधीक्षक का कहना है कि जब बीआरसी पर उत्तर पुस्तिका लेकर पहुंचे तो वहां एक भी कर्मी उपस्थित नहीं थे. उन्हें वापस आना पड़ा. इधर बीइओ रहिका कृष्ण मोहन ठाकुर ने बताया कि दोनों केंद्रों से उत्तर पुस्तिका नहीं जमा किए जाने की सूचना रात 8 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गयी. दोनों केंद्रों से दूसरे दिन सुबह 11 बजे उत्तर पुस्तिका जमा करने आए कर्मियों को वापस भेज दिया गया. परीक्षा नियमावली के उल्लंघन के संबंध में बोर्ड को भी सूचना दे दी गयी. इधर डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि परीक्षा नियामावली के उल्लंघन के लिए केंद्राधीक्षक के पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन