अपराधियों की करें गिरफ्तारी: डीआइजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 6:28 AM
विज्ञापन
जिले में शराबबंदी को सख्ती से अनुपालन कराने व शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने व शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआइजी डाॅ. सुकन पासवान ने बुधवार कोसमाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले में हुए घटनाओं की समीक्षा की. डीआइजी […]
विज्ञापन
जिले में शराबबंदी को सख्ती से अनुपालन कराने व शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने व शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
मधुबनी : दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआइजी डाॅ. सुकन पासवान ने बुधवार कोसमाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले में हुए घटनाओं की समीक्षा की. डीआइजी डाॅ. पासवान ने पुलिस अधिकारियों से कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने एवं पर्यवेक्षण के लिए लंबित मामलों में शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.
डीआइजी ने पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुमंडल के एसडीपीओ को निर्देश दिया कि जिले के सक्रिय अपराधियों की सूची बनावें एवं उनकी गिरफ्तारी करें. जिले में सघन्य घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनपर स्पीडी ट्रायल कर मुकदमा चलावें.
उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इन मामलों में स्पीडी ट्रायल के जरिए मुकदमा चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे अपराधियों को सजा दिलाने में सहायता मिलेगी. जिले में शराब बंदी को सख्ती से अनुपालन कराने एवं शराब बंदी मामले में शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश डीआइजी डा. पासवान ने दिया. डीआइजी की समीक्षा बैठक में एसपी अख्तर हुसैन , सभी अनुमंडल के एसडीपीओ व इंसपेक्टर उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










