बिना शुल्क मिलेगा बिजली कनेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 7:07 AM
मधुबनी : विद्युत विभाग अब जिला में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर विशेष अभियान चलाने जा रही है. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया विद्युत कनेक्शन को लेकर विभाग ने प्रत्येक पंचायत में टीम बना रही है. जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिये प्रेरित करना है. इस काम […]
मधुबनी : विद्युत विभाग अब जिला में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर विशेष अभियान चलाने जा रही है. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया विद्युत कनेक्शन को लेकर विभाग ने प्रत्येक पंचायत में टीम बना रही है. जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिये प्रेरित करना है.
इस काम में इस बार विभाग इंदिरा आवास सहायक की सहायता लेगी. इंदिरा आवास सहायक गांव गांव जाकर सर्वे करेगी. सबसे अहम बात यह है कि इस योजना में जिन घरों में कनेक्शन नहीं होगी, उन घरों मे तत्काल नि:शुल्क कनेक्शन दिया जायेगा. नार्थ बिहार पावर कंपनी ने जिला में शत प्रतिशत घर में बिजली कनेक्शन को लेकर इंदिरा आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवक के साथ बिजली विभाग के कर्मी घर- घर जा कर सर्वे करेगी.
जिस घर में बिजली कनेक्शन नहीं होगा उस घर में तत्काल विद्युत कनेक्शन दी जायेगी. कनेक्शन लेने के समय उपभोक्ता को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा. विभाग द्वारा नि:शुल्क कनेक्शन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










