शव के साथ मुख्य सड़क जाम कर जताया आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 6:03 AM
मधुबनी : बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी पूर्वी महावीर चौक के पास दहेज के कारण नवविवाहिता की कथित तौर पर ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. मृतक गुंजा देवी के पिता रामदेव महासेठ ने […]
मधुबनी : बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी पूर्वी महावीर चौक के पास दहेज के कारण नवविवाहिता की कथित तौर पर ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
मृतक गुंजा देवी के पिता रामदेव महासेठ ने समाहरणालय के समक्ष बताया कि उनकी पुत्री की बेरहमी से हत्या की गई एवं इस मामले में पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है. मृतक गुंजा देवी के परिजनों ने लगभग एक घंटे तक समाहरणालय के समक्ष मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा . इस दौरान आक्रोशित लोग बासोपट्टी थानाध्यक्ष के निलंबन एवं आरोपित को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










