कोर्ट की बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 6:20 AM

विज्ञापन

मधुबनी : लगातार हो रही घटना के बाद मधुबनी में भी न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. प्रवेश के चिह्नित आठ गेटों पर स्कैनर के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश के इजलास में जाने के रास्ते पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है. इसके साथ ही डीएसएमडी […]

विज्ञापन

मधुबनी : लगातार हो रही घटना के बाद मधुबनी में भी न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. प्रवेश के चिह्नित आठ गेटों पर स्कैनर के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश के इजलास में जाने के रास्ते पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है. इसके साथ ही डीएसएमडी मशीन से पूरे न्यायालय परिसर की जांच शुरू कर दी गयी हैं . न्यायालय परिसर के सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. डीएसएमडी मशीन से न्यायालय परिसर की न्यायालय खुलने से पहले , फिर बीच के समय में उसके बाद न्यायिक कार्य के निष्पादन के बाद भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन