कल तक बेचते थे शराब, अब बेचते हैं स्टेशनरी सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 12:56 AM
विज्ञापन
शराब के काउंटर पर सेल्स मैन का काम छूटा तो शुरू किया खुद का व्यवसाय नहीं पुलिस का डर, नहीं ग्राहकों से खरी खोटी पड़ती है सुननी मधुबनी : कभी सोते जागते शराब के बिक्री, ग्राहकों के आक्रोश और मालिक के झिकझिक सुनने के आदि हो चुके चंद्रशेखर आज काफी खुश है. उसे आज न […]
विज्ञापन
शराब के काउंटर पर सेल्स मैन का काम छूटा तो शुरू किया खुद का व्यवसाय
नहीं पुलिस का डर, नहीं ग्राहकों से खरी खोटी पड़ती है सुननी
मधुबनी : कभी सोते जागते शराब के बिक्री, ग्राहकों के आक्रोश और मालिक के झिकझिक सुनने के आदि हो चुके चंद्रशेखर आज काफी खुश है. उसे आज न तो पुलिस के आने पर उसकी जी हुजूरी करनी पड़ती है न पुलिस का डर, न ग्राहकों से खरी खोटी सुननी पड़ती है और न ही कोई डर सता रहा है. कल तक दूसरों की नौकरी करने वाला चंद्रशेखर आज खुद मालिक बन गया है. सुबह से शाम तक ग्राहकों के बीच रहता है और इज्जत की कमाई कर रहा है.
दरअसल शराब के काउंटर पर सेल्स मैन की नौकरी करने वाला चंद्रशेखर ने जेनरल स्टोर्स की खुद की अपनी एक दुकान खोल ली है. इस दुकान से होने वाले आमदनी से वह परिवार का भरण पोषण भी शान के साथ कर रहा है. चंद्रशेखर के जीवन में यह सुखद पल शराब बंद होने के बाद आया है.
कर्ज लेकर खोली दुकान: आर के कॉलेज गेट के समीप लॉट नंबर 1. इस दुकान पर शाम होते होते अन्य दुकानों की अपेक्षा कुछ अधिक ही भीड़ जमा हो जाती थी. इस काउंटर पर समीप के ही चंद्रशेखर बतौर सेल्स मैन का काम करता था. शराब की दुकान थी तो हर दिन कुछ ना कुछ परेशानी चंद्रशेखर के सामने आती. पर परिवार के भरण पोषण का सवाल था. जिस कारण वह इन परेशानियों से समझौता करते हुए मनमसोस कर रहा करता.
पर एक अप्रैल से शराब की बिक्री पर रोक लगते ही चंद्रशेखर के जिंदगी को इन परेशानी से निजात मिल गयी. पर परिवार का भरण पोषण करने की चिंता चंद्रशेखर के सामने आ गयी. अपने कुछ शुभचिंतकों से विचार कर चंद्रशेखर ने उसी दुकान को किराये पर ले लिया, जिस दुकान में कभी शराब बिका करती थी. चंद्रशेखर ने इस जगह पर जेनरल स्टोर्स की दुकान खोल दी है.
परिवार भी करता सहयोग: चंद्रशेखर के इस काम में इसके परिवार ने भी पूरा सहयोग किया है. पत्नी, बेटी ने चंद्रशेखर को जेनरल स्टोर्स दुकान को खोलने में ना सिर्फ मानसिक रूप से सहयोग किया व अपना दुकान खोलने के लिये प्रेरित किया बल्कि शारीरिक रूप से भी सहयोग किया है. चंद्रशेखर बताते हैं कि आज उन्हें अपने दुकान पर बैठने में अच्छा लगता है. कल तक सगे संबंधियों में यह कहते झिझक होती थी कि शराब के दुकान पर सेल्स मैन का काम करते हैं पर अब वे खुद सभी संबंधी को बता रहे हैं कि उनका अपना व्यवसाय शुरू हो गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










