आग लगने से दो घर जले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 12:55 AM

विज्ञापन

बेनीपट्टी : बेनीपट्टी अंचल के बनकट्टा पंचायत के दामोदरपुर गांव में बीती रात खाना बनाने के दौरान लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गये. आग में करीब पांच लाख मूल्य के सामानों की क्षति बतायी जा रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी : बेनीपट्टी अंचल के बनकट्टा पंचायत के दामोदरपुर गांव में बीती रात खाना बनाने के दौरान लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गये. आग में करीब पांच लाख मूल्य के सामानों की क्षति बतायी जा रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. जानकारी के अनुसार दामोदरपुर गांव के पुरबारी टोल स्थित महेश झा के घर खाना बनाने के दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गयी.

देखते ही देखते आग बेकाबू होते हुए देवेंद्र झा के घर में भी लग गयी. पीड़ित के अनुसार आग में महेश झा के घर में रखे दस हजार नकद सहित अनाज, जेवर व कपडे जलकर खाक हो गये. उधर पीड़ित के घर अचानक आग लग जाने से घर में रखा सारा अनाज जल जाने से पीड़ित के आगे अब खाने की समस्या बन गयी है. अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है. कर्मचारी से रिपोर्ट मांगी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन