एसएफसी नहीं ले रहा चावल पैक्स अध्यक्षों को परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 12:53 AM
बिस्फी : प्रखंड के दर्जन से अधिक पंचायत के पैक्स अध्यक्षो के द्वारा तैयार चावल एसएफसी के द्वारा नहीं लिये जाने को लेकर पंचायत पैक्स अध्यक्षों को भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है, नूरचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव यादव ने बताया कि सहकारिता बैंक से लोन लेकर किसानो से पैक्स के माध्यम […]
बिस्फी : प्रखंड के दर्जन से अधिक पंचायत के पैक्स अध्यक्षो के द्वारा तैयार चावल एसएफसी के द्वारा नहीं लिये जाने को लेकर पंचायत पैक्स अध्यक्षों को भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है, नूरचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव यादव ने बताया कि सहकारिता बैंक से लोन लेकर किसानो से पैक्स के माध्यम से राशि भुगतान कर धान की खरीद की गयी,
फरवरी माह में ही इस प्रखंड के नूरचक,सिधासो, एव खैरी बांका समेत कई पंचायत पैक्स अध्यक्षों ने पंडौल स्थित लक्ष्मी फूड राइस मिल में कुटाई के लिए चावल गिरा दिया. बताया जाता है कि राइस मिल के द्वारा तीन माह पूर्व ही पैक्सों का चावल एसएफसी गोदाम में देने को तैयार है ,लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण चावल नहीं लिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










