शहरी लोगों के हर घर में लगेगा नल योजना. बिछायी जायेगी पाइप लाइन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2016 5:40 AM
विज्ञापन
शहर में शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय, हर घर नल का जल योजना का लाभ शीघ्र मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में पक्की नाली व गली का निर्माण किया जायेगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में ये तीनों योजनाएं शामिल है. मधुबनी : शहर में शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय, हर […]
विज्ञापन
शहर में शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय, हर घर नल का जल योजना का लाभ शीघ्र मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में पक्की नाली व गली का निर्माण किया जायेगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में ये तीनों योजनाएं शामिल है.
मधुबनी : शहर में शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय, हर घर नल का जल योजना का लाभ शीघ्र मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में पक्की नाली व गली का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू की जायेगी. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों में शामिल इन तीनों योजनाएं शामिल है. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया था.
इसमें विभाग ने कई आवश्यक निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि जून के मध्य में सर्वे का काम शुरू किया जायेगा. नप सूत्रों के मुताबिक सर्वे का काम नगर परिषद के कर्मी घर -घर जा कर करेंगे. विभाग से मिले फार्म में लोगों से सारी जानकारी ली जायेगी. उसके बाद योजनाओं की स्वीकृति के लिए विभाग भेजी जायेगी. योजना की स्वीकृति मिलते ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा. हालांकि नप से मिली जानकारी के अनुसार शहर में शौचालय के लिए सर्वे कराया गया था. 1100 शौचालय विहीन परिवार शहर में पाये गये है. जिसमें से 1 से 9 वार्ड के 290 परिवार को शौचालय निर्माण का प्रथम किस्त 7500 रुपया बैंक खाते में दे दिया गया है.
कार्यशाला में मिले निर्देश
कार्यशाला में योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए जून के मध्य में हर घर में उपलब्ध सुविधाओं का सर्वे शुरू किया जायेगा. एक सप्ताह के अंदर सर्वे का काम पूरा कर लिया जायेगा. इसके पूर्व 30 मई तक सभी तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया है.
तैयार होगी रिपोर्ट
योजनाओं का लाभ देने के लिए शहर में रहने वाले परिवारों का सर्वे कराया जायेगा. सर्वे में तीन प्रकार के प्रपत्रों में रिपोर्ट तैयार करना है. पहले प्रपत्र में नगर निकाय में उपलब्ध मैप के अनुसार सड़कों को चिह्नित किया जायेगा. अगर सड़क नहीं है तो उसका नजरी नक्शा बनाया जायेगा. इसमें यह भी अंकित होगा उस सड़क में कितने मकान व आवास होंगे. साथ ही प्रधान और मुख्य सड़क का नामांकरण किया जायेगा.
पाइप लाइन को प्राथमिकता
कार्यशाला में दिये गये निर्देश के मुताबिक पाइप लाइन को प्राथमिकता दी जाएगी. बताया गया कि शहर में सर्वे के दौरान यह देखा जायेगा कि यहां पाइप लाइन के साथ सड़कों का निर्माण करना है तो वहां पहले पाइप लाइन बिछेगी. उसके बाद ही सड़क का निर्माण किया जायेगा.
अतिक्रमण करने वालों को नहीं मिलेगा लाभ
कार्यशाला के दौरान यह भी निर्णय लिया गया है कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर घर बनाने वालों को योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा. साथ ही उस परिवार को सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया जायेगा.
क्या कहते हैं मुख्य पार्षद
नगर परिषद के मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग से मिले निर्देश के आलोक में सर्वे का काम शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए शौचालय विहीन 290 परिवारों को प्रथम किस्त की राशि बैंक खाते में दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










