थमा प्रचार अभियान, एक साथ छह सीटों पर मतदान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2016 5:31 AM

विज्ञापन

मधवापुर : आठवें चरण के लिए 22 मई को होनेवाली पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए विभिन्न पदों के प्रत्याशी पिछले कई दिनों से अपनी पूरी ताकत के साथ एड़ी चोटी का पसीना एक कर दिये थे. प्रत्याशी ऐसा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते थे ,जिससे बाद में उसे पछताना पड़े. सुबह […]

विज्ञापन

मधवापुर : आठवें चरण के लिए 22 मई को होनेवाली पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए विभिन्न पदों के प्रत्याशी पिछले कई दिनों से अपनी पूरी ताकत के साथ एड़ी चोटी का पसीना एक कर दिये थे. प्रत्याशी ऐसा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते थे ,जिससे बाद में उसे पछताना पड़े.

सुबह से देर रात तक इन प्रत्याशियों द्वारा मचाये जाने वाले शोर शराबे से प्रखंड के मतदाता त्रस्त होकर उब चुके थे कई तो इनकी चपेट में आकर इलाजरत हो गये हैं. एक साथ 6 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में खड़े अधिकांश प्रत्याशी अंतिम दिन शुक्रवार को अहले सुबह से निर्धारित समय तक पूरी ताकत झोंक कर रही सही कसर भी पूरी कर दी. लेकिन, शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थमते ही मतदाताओं ने राहत की सांस ली और सिरदर्द बनी इस अभियान से उन्हें मुक्ति मिल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन