जांच के लिए निकाली गयी 22 इवीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2016 12:46 AM
मधुबनी : गत विधान सभा चुनाव में झंझारपुर से राजद प्रत्याशी से हार के बाद नीतीश मिश्रा द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी . इसके आलोक में उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन के लिए गुरुवार को जिला के इवीएम वेयर हाउस को खोला गया. इस संबंध उच्च […]
मधुबनी : गत विधान सभा चुनाव में झंझारपुर से राजद प्रत्याशी से हार के बाद नीतीश मिश्रा द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की थी . इसके आलोक में उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन के लिए गुरुवार को जिला के इवीएम वेयर हाउस को खोला गया.
इस संबंध उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष इवीएम वेयर हाउस से 22 इवीएम निकाले गए. इन 22 इवीएम में पड़े वोट के संदर्भ में पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा द्वारा उच्च न्यायालय में जांच के संदर्भ में मामला दायर किया गया था. इवीएम वेयर हाउस के प्रभारी पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता पंकज गुप्ता ने बताया कि झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र के 22 इवीएम में पड़े मतदान की जांच उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जाएगी.
इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर इवीएम व इनके पेपरों को उच्च न्यायालय भेजा जाएगा. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी झंझारपुर, जिला योजना पदाधिकारी विपिन कुमार झा, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रतिनिधि शिव शंकर सिंह, शंकर झा, कमलेश झा, विधायक गुलाब यादव के चुनाव अभिकर्ता दिनेश कुमार देवेंद्र, रालसोपा के मिश्री लाल , कोषागार पदाधिकारी सत्यनारायण, राजद के हेमंत कुमार सिंह, कांग्रेस के मुकेश कुमार झा पप्पु, रामनारायण यादव, जदयू के भरत चौधरी सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










