डकैती का आरोपी धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 4:43 AM
विज्ञापन
वर्ष 2013 में कपिलदेव महतो के घर भीषण डकैती हुई थी गृहस्वामी समेत तीन लोग हुए थे घायल मधुबनी : बिस्फी थाना क्षेत्र के भैरवा डकैती कांड का मुख्य आरोपी मो. जावेद की गिरफ्तारी सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में हुई. नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेश चंद्रा ने बताया कि भैरवा गांव में वर्ष 2013 […]
विज्ञापन
वर्ष 2013 में कपिलदेव महतो के घर भीषण डकैती हुई थी
गृहस्वामी समेत तीन लोग हुए थे घायल
मधुबनी : बिस्फी थाना क्षेत्र के भैरवा डकैती कांड का मुख्य आरोपी मो. जावेद की गिरफ्तारी सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में हुई. नगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेश चंद्रा ने बताया कि भैरवा गांव में वर्ष 2013 में कपिलदेव महतो के घर भीषण डकैती हुई थी. जिसमें गृहस्वामी समेत तीन लोग घायल हुए थे.
उक्त कांड का मुख्य आरोपित अभियुक्त मो. जावेद की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के भौआड़ा से गुप्त सूचना पर हुई. मो. जावेद मोटर साइकिल चोरी का भी उस्ताद माना जाता है. इसने अब तक दर्जनों मोटर साइकिल की चोरी की है. यह पूर्व में भी मंडलकारा रामपट्टी एवं दरभंगा के जेल जा चुका है. इसे पुलिस कई मामलों में तलाश कर रही थी. मो.जावेद पतौना ओपी के उसरा गांव का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










