बिजली के लिए सड़क जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 4:42 AM
विज्ञापन
आक्रोश. सप्ता गांव में ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित लोगों को भीषण गरमी में हो रही परेशानी बच्चों की पढ़ाई बाधित मधुबनी : बिजली विभाग के रवैये से आजिज आकर सप्ता गांव के अहमद नगर मुहल्ले के निवासियों ने सोमवार को रहिका – मधुबनी मुख्य पथ को जाम कर दिया. दरअसल सप्ता गांव […]
विज्ञापन
आक्रोश. सप्ता गांव में ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित
लोगों को भीषण गरमी में हो रही परेशानी
बच्चों की पढ़ाई बाधित
मधुबनी : बिजली विभाग के रवैये से आजिज आकर सप्ता गांव के अहमद नगर मुहल्ले के निवासियों ने सोमवार को रहिका – मधुबनी मुख्य पथ को जाम कर दिया. दरअसल सप्ता गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है. लोगों को भीषण गरमी में परेशानी हो रही है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. जामकर्ताओं का कहना था कि एक सप्ताह से बिजली नहीं रहने से हाहाकार मचा है. लोगों को रात में सोना मुश्किल हो गयी हैं. कई बार विभाग को इसकी सूचना लिखित व मौखिक दी गई , पर अब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया.
जबकि हमलोग नियमित बिजली विपत्र का भुगतान करते हैं. विभाग द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने पर आजिज आकर सड़क जाम करना पड़ा.
ये लोग जल्द से जल्द विद्युत बहाल की मांग कर रहे थे. जाम करने वालो में मो. जाकिर, इसराइल, अफाक अहमद, रोशन आरा, मुरतुजा सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










