विपक्ष के दबाव में पकड़ा गया आरोिपत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 4:40 AM
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड की जांच सीबीआई से हो: डाॅ प्रेम कुमार मधुबनी : नीतीश कुमार की वर्तमान सरकार जंगल राज नहीं महा जंगल राज है. गया में 12 वीं के छात्र की हत्या एवं सीवान में पत्रकार की हत्या यह साबित करता है कि राज्य में कानून का शासन नाम की कोई चीज नहीं है. उक्त […]
विज्ञापन
पत्रकार हत्याकांड की जांच सीबीआई से हो: डाॅ प्रेम कुमार
मधुबनी : नीतीश कुमार की वर्तमान सरकार जंगल राज नहीं महा जंगल राज है. गया में 12 वीं के छात्र की हत्या एवं सीवान में पत्रकार की हत्या यह साबित करता है कि राज्य में कानून का शासन नाम की कोई चीज नहीं है. उक्त बातें सोमवार को प्रतिपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही. डा. कुमार ने कहा कि सीवान में हुए पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या की सीबीआई जांच की मांग भाजपा करती है.
राज्य सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा शीघ्र करे. साथ ही राजदेव रंजन के परिवार की सुरक्षा की गांरटी के साथ 25 लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सरकार दें. उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भविष्य के सपने को भुनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के दौरे पर है.
और राज्य में आपराधिक घटनाओं में रोज वृद्धि हो रहा है. राज्य सरकार के कोई भी प्रतिनिधी अब तक मृतक पत्रकार के घर पर संवेदना व्यक्त करने के लिए भी नहीं गया है. इससे बड़ा संवेदनहीनता और क्या हो सकता है. उन्होनें कहा कि भाजपा आपराधिक घटनाओं की निंदा करता है. गया की घटना में विपक्ष के दवाब के कारण ही अपराधी पकड़े गए है. वरना सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा घटना की लीपापोती कर दी जाती. बढ़ते अपराध की घटना को देखते हुए भाजपा राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. उन्होनें कहा कि पंचायत चुनाव में हर जगह सत्ताधारी दल के लोग बूथ कैप्चर में लगे हुए है. पुलिस का मौन समर्थन उन्हें प्राप्त है. पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में जिला के पत्रकारों द्वारा जिला पदाधिकारी को देने जा रहे मांग पत्र को डीएम द्वारा नहीं लेने की घटना को उन्होनें अधिकारियों के संवेदनहीनता करार देते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि राज्य सरकार के पदाधिकारी कितने अंसेवदनशील है. प्रेसवार्ता में सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी, विधायक रामप्रीत पासवान, विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, रामदेव महतों, किरण कुमारी, जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, प्रवक्ता शंकर झा, मनोज कुमार मुन्ना सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










