लडूगांव में पुलिस बर्बरता की हो न्यायिक जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 4:40 AM

विज्ञापन

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के लडुगांव में पुलिस द्वारा एक परिवार पर बर्बरता पूर्ण कारवाई काफी दुखद घटना है. कानून राज का ढिंढोरा पीटने वाले मुख्यमंत्री के राज में कानून को हाथ में लिया गया है. उक्त बातें बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने राजनगर थाना क्षेत्र के लडुगांव […]

विज्ञापन

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के लडुगांव में पुलिस द्वारा एक परिवार पर बर्बरता पूर्ण कारवाई काफी दुखद घटना है. कानून राज का ढिंढोरा पीटने वाले मुख्यमंत्री के राज में कानून को हाथ में लिया गया है. उक्त बातें बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने राजनगर थाना क्षेत्र के लडुगांव में घटना स्थल पर कही.

सोमवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार, झंझारपुर के सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी, विधायक रामप्रीत पासवान ने पीड़ित परिवार के घर का जायजा लिया एवं पुलिस के द्वारा की गई तोड़फोड़ की जानकारी ली. प्रतिपक्ष के नेता डॉ. कुमार ने कहा कि राजनगर थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जाए एवं इस घटना में संलिप्त सभी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए.
उन्होंने कहा कि घटनास्थल को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस ने उक्त घर में ना सिर्फ गृहस्वामी सहित अन्य लोगों की पिटाई की बल्कि घर के सभी कमरों को तहस नहस कर लूट पाट भी की. उन्होंने कहा कि इस मामले को वह विधान सभा में उठाएगें एवं घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हैं. प्रतिपक्ष के नेता जब लडुगांव पहुंचे तो स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए गए कृत्यों पर विरोध दर्ज करते हुए पुलिस के विरोध में जोरदार नारेबाजी किया. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक थाना प्रभारी को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा तब तक ग्रामीण शांत नहीं होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन