राशि हस्तांतरण में विलंब पर एओ व बैंक मैनेजर से स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2016 5:47 AM
मधुबनी : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण मद में मिलने वाली राशि का एडवाइस भेजने के बाद भी स्वीकृत विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में विभागीय लेखा पदाधिकारी और संबंधित बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से ससमय राशि हस्तांतरित नहीं होने को गंभीरता पूर्वक लेते हुए डीपीओ एसएसए ने […]
मधुबनी : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत भवन निर्माण मद में मिलने वाली राशि का एडवाइस भेजने के बाद भी स्वीकृत विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में विभागीय लेखा पदाधिकारी और संबंधित बैंक प्रबंधक की मिलीभगत से ससमय राशि हस्तांतरित नहीं होने को गंभीरता पूर्वक लेते हुए डीपीओ एसएसए ने दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की है. सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रामाश्रय प्रसाद सिंह ने बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा राशि की स्वीकृति प्रदान करने के 31 दिन बाद एओ की लापरवाही के कारण चेक पर हस्ताक्षर किया गया और 25 अप्रैल 016 को इश्यू चेक का एडवाइस 09 मई 016 को बैंक में जमा कराया गया.
जिससे ससमय जिले के विभिन्न स्कूलों के भीएसएस के खाते में नहीं जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










