बायोमीटरिक प्रणाली के जरिये बनेगी उपस्थिति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 4:43 AM

विज्ञापन

राजनगर : कर्मचारियों व शिक्षकों को अपने आगमन प्रस्थान दर्ज करने के लिए अब उपस्थिति पंजी के बजाय बायोमीटरिक मशीन के जरिये हाजिरी बनानी होगी. मिथिला विश्वविद्यालय अपने सभी अंगीकृत महाविद्यालयों में बायोमीटरिक मशीन लगाने जा रही है. ताकि महाविद्यालय में शिक्षक सहित गैर शैक्षणिक अधिकारी अपनी आगमन प्रस्थान के समय का सही सही रिपोर्ट […]

विज्ञापन

राजनगर : कर्मचारियों व शिक्षकों को अपने आगमन प्रस्थान दर्ज करने के लिए अब उपस्थिति पंजी के बजाय बायोमीटरिक मशीन के जरिये हाजिरी बनानी होगी. मिथिला विश्वविद्यालय अपने सभी अंगीकृत महाविद्यालयों में बायोमीटरिक मशीन लगाने जा रही है. ताकि महाविद्यालय में शिक्षक सहित गैर शैक्षणिक अधिकारी अपनी आगमन प्रस्थान के समय का सही सही रिपोर्ट विश्वविद्यालय को दे सके. प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालय को एक माह के अंदर बायोमीटरिक मशीन अपने संस्थान में लगाने का आदेश निर्गत कर दिया है.

राजनगर स्थित विशेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय के प्रशासन को आदेश पत्र मिलते ही मशीन लगाने के लिए हरकत में आ गया है. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से आदेश मिल गया है. बहुत जल्द ही बायोमीटरिक मशीन लगाने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए एक लाख की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से जारी की गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन