न्यायालय परिसर से हटीं दुकानें, विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:37 AM
विज्ञापन
अतिक्रमण . वर्षों से अवैध रूप से थे डटे नगर परिषद प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण कार्यपालक पदाधिकारी की देख रेख में चला अभियान मधुबनी : शहर में अतिक्रमण हटाये जाने की पहल नप प्रशासन ने ने शुरू कर दी है. इसके तहत बुधवार की सुबह शहर के व्यवहार न्यायालय परिसर में सड़क किनारे अवैध […]
विज्ञापन
अतिक्रमण . वर्षों से अवैध रूप से थे डटे
नगर परिषद प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण
कार्यपालक पदाधिकारी की देख रेख में चला अभियान
मधुबनी : शहर में अतिक्रमण हटाये जाने की पहल नप प्रशासन ने ने शुरू कर दी है. इसके तहत बुधवार की सुबह शहर के व्यवहार न्यायालय परिसर में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाये गये दर्जनों दुकानों को नगर परिषद प्रशासन ने खाली कराया. जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह के आदेश पर इस अभियान की शुरूआत की गयी है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा की देख रेख में नप के दर्जनों कर्मी इस अभियान में लगे थे. हालांकि दुकान संचालकों द्वारा इसका विरोध किया गया. लोगों का कहना था कि पहले मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाय. उसके बाद कोर्ट कैंपस खाली कर दिया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने विरोध कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.
डीएम ने दिया आदेश: शहर में अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानी, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गाड़ी पार्किंग में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए अतिक्रमण खाली कराने का अभियान चलाया गया. डीएम गिरिवर दयाल सिंह के निर्देश पर नगर परिषद ने व्यवहार न्यायालय अतिक्रमण मुक्त् अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि व्यवहार न्यायालय परिसर को सुरक्षित रखने हेतु यह अभियान चलाया गया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने किया नेतृत्व: बुधवार को कोर्ट कैंपस को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए इस अभियान का नेतृत्व नप के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नप कर्मी शामिल थे. इनके साथ नप के स्वच्छता निरीक्षक एवं अमीन भी उपस्थित थे. सुबह करीब 7:30 बजे अभियान शुरू हुआ
अतिक्रमण एक चुनौती: शहर में अतिक्रमण को खाली कराना नगर परिषद के लिए एक चुनौती बना हुआ है. दरअसल शहर में प्राय: प्रत्येक सड़कों को यहां के दुकान में प्राय: प्रत्येक सड़कों को यहां के दुकान संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा है. वहीं कई चौक चौराहों एवं सड़क के किनारे अवैध रूप से दुकान चलाया जा रहा है. शहर के शंकर चौक, चुड़ी बाजार, नारियल बाजार, बाटा चौक, स्टेशन चौक, लोहापट्टी आदि दर्जनों जगहों पर सड़कों पर दुकाने चलती हैं. हालांकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा इन्हें नोटिस भी दी गयी. पर ये नजर अंदाज ही करते रहे.
जाम से मिलेगी निजात: शहर को अगर अतिक्रमण मुक्त कराया जाय तो लोगों को जाम से निजात मिलेगी. सुबह शाम हमेशा शहर में लोग जाम से जूझते रहते है. शहर में सबसे अधिक बाटा चौक के ईर्द- गिर्द जाम की समस्या रहती है. यहां लोगों को आने जाने में परेशानी होती है. यहां की सड़कों को इस कदर अतिक्रमण कर लिया गया है कि बड़े वाहन तो दूर छोटे वाहनों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. अगर एक दो छोटे वाहन इस होकर गुजरती है तो घटों जाम लगी रहती है.
क्या कहते हैं अधिकारी : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण एक गंभीर समस्या है. शहर में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगाये गये दुकान से आम लोगों को काफी परेशानी होती है. इसके लिए अभियान की शुरूआत की गयी है. कोर्ट कैंपस को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. उन्होंने सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले को शीघ्र खाली कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










