दुकानों से गुटखा जब्त, लगा जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:36 AM

विज्ञापन

मधुबनी : जिले में तंबाकू अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुपालन के लिए छापेमारी शुरू हो गई है. 31 मई को जिला को धूम्रपान रहित बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पर कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है. जिला नोडल पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डा. निशांत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शाहिद परवेज, एसडीपीओ […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले में तंबाकू अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अनुपालन के लिए छापेमारी शुरू हो गई है. 31 मई को जिला को धूम्रपान रहित बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य पर कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है.

जिला नोडल पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डा. निशांत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शाहिद परवेज, एसडीपीओ सदर कुमार इंद्र प्रकाश ने बुधवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी कर जूर्माना लगाया. रेलवे स्टेशन पर तंबाकू अधिनियम के तहत निर्धारित बोर्ड नहीं लगाने के कारण स्टेशन अधिक से कोटपा के तहत जूर्माना लगाया गया.

यूनाईटेड बैँक ऑफ इंडि, सीबीआई, कोटक, महेंद्र महिंद्रा बैंक सहित कई दुकानों में नियम उल्लघंन के मामले में जूर्माना वसूला गया. स्टेशन चौक, गंगासागर चौक पर कई दुकानों पर छापेमारी कर गुटखा को जब्त किया गया.

नोडल पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डा. निशांत कुमार ने बताया कि सार्वजनिक प्रतिष्ठानों व संस्थानों में वैद्यानिक चेतावनी नहीं लगाने वालों के विरूद्ध कोटपा के तहत कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन