औचक निरीक्षण के क्रम में मिलीं अनियमितताएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:35 AM
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की टीम ने किया कॉलेज का औचक निरीक्षण महाविद्यालय के भवन के स्वरूप को बरकरार रखने के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये राजनगर : प्रखंड स्थित विशेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान टीम के डा. अजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितता […]
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की टीम ने किया कॉलेज का औचक निरीक्षण
महाविद्यालय के भवन के स्वरूप को बरकरार रखने के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये
राजनगर : प्रखंड स्थित विशेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान टीम के डा. अजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के क्रम में कई अनियमितता सामने आयी. औचक निरीक्षण के क्रम में डा. अजित कुमार चैधरी व प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सुमन ने कर्मचारियों व शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया.
उपस्थिति पंजी अद्यतन नही होने से टीम के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के अंदर अद्यतन करने का आदेश दिया. वहीं सीएल रजिस्टर का निरीक्षण के दौरान किसी भी कर्मी का सीएल अद्यतन नहीं पाया गया. कॉलेज से संबंधित कोई भी कागजात सही रूप से नही दिखाने पर टीम के सदस्यों ने नराजगी जाहिर की. जांच टीम के मुख्य डा. अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने कॉलेज में कर्मचारियों व शिक्षकों की उपस्थिती व अन्य मामलों की जांच के लिए दो महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान टीम का गठन किया गया है. जो किसी भी दिन किसी भी विद्यालय के निरीक्षण करने के लिए स्वतंत्र है.
उन्होंने कहा कि राजनगर स्थित महाविद्यालय के भवन के स्वरूप को बरकरार रखने के लिए सिंडीकेट ने 30 लाख रूपये की अपने आंतरिक स्रोत से स्वीकृती कर लिया है. बहुत जल्द ये रूपया महाविद्यालय को मिलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










