रात में नहीं होगी वोटों की गिनती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:34 AM
विज्ञापन
2 जून को सभी चिह्नित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी मतगणना सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी मतगणना मतगणना केंद्र पर हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी अवांछित एवं वगैर वैध अनुज्ञा के प्रवेश करने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा मधुबनी : पंचायत चुनाव का मतगणना का काम […]
विज्ञापन
2 जून को सभी चिह्नित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी मतगणना
सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगी मतगणना
मतगणना केंद्र पर हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी
अवांछित एवं वगैर वैध अनुज्ञा के प्रवेश करने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा
मधुबनी : पंचायत चुनाव का मतगणना का काम आगामी 2 जून को चिह्नित मतगणना केंद्रों पर होगी. मतगणना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को पत्र लिख कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि खुली हुई मतपेटिकाओं का मतगणना के बाद ही उस मतदान केंद्र की मतगणना समाप्त होगी.
निर्वाची पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखेंगे कि किसी मतदान केंद्र की मतपेटिकाओं को गणना के लिए ऐसे समय में खोला जाए जिससे कि मतगणना कार्य 6 बजे समाप्त हो. पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में रात्री में मतगणना नहीं होगी.
मतगणना के दौरान प्रत्येक दिन 6 बजे वज्रगृह को विहित प्रक्रिया से अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता अथवा मतगणना अभिकर्ता की उपस्थिति में सील कर दिया जाएगा एवं दूसरे दिन निर्धारित समय पर अभ्यर्थी या उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में ही खोला जाएगा. निर्धारित समय 8 बजे अगर कोई अभ्यर्थी या उसका प्रतिनिधि अनुपस्थित रहेेंगे तो उनका इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि वज्र गृह खोलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










