अभियान के पांचवें दिन सदर अस्पताल की सफाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 5:33 AM

विज्ञापन

मधुबनी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान के तहत पांचवें दिन सदर अस्पताल की साफ- सफाई करायी गयी. गौरतलब हो कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सभी नगर निकाय क्षेत्रों में 15 दिनों तक साफ सफाई चलायी जा रही है. अभियान के […]

विज्ञापन

मधुबनी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान के तहत पांचवें दिन सदर अस्पताल की साफ- सफाई करायी गयी. गौरतलब हो कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सभी नगर निकाय क्षेत्रों में 15 दिनों तक साफ सफाई चलायी जा रही है. अभियान के पांचवें दिन कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने सदर अस्पताल की सफाई की.

श्री झा ने कहा कि लोगों को चाहिए की अपने आस पड़ोस एवं कार्य स्थल की साफ रखें. अगर हम लोग इस कार्य को करेंगे तो हमारे कार्य देख दूसरे में भी इसे अपनाने की प्रेरणा मिलेगी. इस अभियान में जब तक हम सब हाथ नहीं बंटायेंगे तब तक स्वच्छ भारत अभियान सफल नहीं हो सकेगा.
गांधी जी जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी नहीं थी बल्कि स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना की थी. अगर प्रतिदिन हम प्रतिदिन 10 मिनट अपना समय स्वच्छता के लिए देंगे तो स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा. मौके पर स्वच्छता निरीक्षक अनिल झा, मो. मुजिबुर, आशुतोष कुमार सहित नप कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन