जानकी नवमी में घर-घर जलाएं दीप : मृत्युंजय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 2:49 AM
विज्ञापन
जानकी माहोत्सव 15 को मधुबनी : मां जानकी मिथिला पुर्नजागरण समिति जानकी सेना द्वारा आयोजित जानकी महोत्सव आगामी 15 मई को आयोजित की जायेगी. इसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग शामील होगें. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में संगठन के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा ने दी. श्री झा ने कहा कि देश में रामनवमी मनाई जाती […]
विज्ञापन
जानकी माहोत्सव 15 को
मधुबनी : मां जानकी मिथिला पुर्नजागरण समिति जानकी सेना द्वारा आयोजित जानकी महोत्सव आगामी 15 मई को आयोजित की जायेगी. इसमें विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग शामील होगें. उक्त जानकारी प्रेस वार्ता में संगठन के मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा ने दी. श्री झा ने कहा कि देश में रामनवमी मनाई जाती है. जबकि जानकी नवमी उस तरह से नहीं मनायी जाती है. कहा कि जानकी के बिना राम भगवान नहीं होते.
मां जानकी से रामायण शुरू होती है और उनके धरती में समाने के बाद समाप्त होती है. उन्होनें ने कहा कि मिथिला की अवनति मां जानकी को भूलाने के कारण हुई है. मां जानकी का उद्घोष हम जितना करेगें उतनी मिथिला की शक्ति बढे़गी और पुन: मिथिला देश और दुनियां में गौरवान्वित होगी.
उन्होनें मधुबनी व मिथिलावासी से आहृवान किया कि 15 मई को जानकी नवमी घर मनाए व दीप जलाएं जन्मोत्सव समारोह में पुविख्यात कलाकार सुनील छैला बिहारी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, राज कुमार महासेठ, विधायक समीर महासेठ,
प्रो. फैयाज अहमद, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, सुधांशू रंजन, विधान पार्षद सुमन महासेठ, पूर्व विधायक विनोद नारायण झा, रामदेव महतो सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेगें. प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष जितेंद्र झा, महिला प्रमुख सजल झा, संयोजक झड़ीलाल यादव, दुर्गाराय, राम प्रतायी साफी सुनील चौधरी, मुनींद्र झा सहीत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










