लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2016 4:44 AM

विज्ञापन

समीक्षा. आइजी ने पर्यवेक्षण में तेजी लाने का दिया निर्देश मधुबनी : पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में जिस स्तर पर लापरवाही बरती जायेगी, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. एेसे अधिकारियों के उपर कार्रवाई होनी तय है. इसलिए सभी चाक चौबंद माहौल में शांति पूर्वक पंचायत चुनाव को संपन्न कराने की पहल करें. उक्त बाते दरभंगा […]

विज्ञापन

समीक्षा. आइजी ने पर्यवेक्षण में तेजी लाने का दिया निर्देश

मधुबनी : पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में जिस स्तर पर लापरवाही बरती जायेगी, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. एेसे अधिकारियों के उपर कार्रवाई होनी तय है. इसलिए सभी चाक चौबंद माहौल में शांति पूर्वक पंचायत चुनाव को संपन्न कराने की पहल करें. उक्त बाते दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी उमाशंकर सुधांशु ने रविवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में कही.
श्री सुधांशु ने कहा कि पंचायत चुनाव में इन दिनों बूथ पर बोगस वोटिंग की अफवाह वाले कॉल्स भी आते हैं. इस प्रकार के लोगों को चिह्नित कर उनके उपर कार्रवाई करने के दिशा में पहल जरूरी है. कहा कि लोग
भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें यह माहौल
बनाना जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का काम है.
कांडों का जल्द करें खुलासा
पदस्थापना के बाद पहली बार जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री सुधांशु ने जिले में हुए डकैती, हत्या व लूट जैसे अन्य कांडों की समीक्षा की. आइजी ने लदनियां, खजौली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में हुए डकैती कांड की समीक्षा करते पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले के अनुसंधान में तेजी लाएं. कहा कि यह काफी निराशाजनक बाते हैं कि अब तक खजौली व लदनिया डाका कांड का उद्भेदन नहीं हो सका है. आइजी ने पुलिस निरीक्षकों,
अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया.
असामाजिक तत्वों पर रखें नजर : आइजी
आइजी ने कहा कि पंचायत चुनाव गांव व परिवार से जुड़े राजनीति होती है. इसमे लोग काफी संवेदनशील हो जाते हैं. इस चुनाव में असामाजिक तत्व भी काफी सक्रिय हो जाते है. जो मतदाताओं के बीच डरा धमका कर वोट हासिल करने की कोशिश करते हैं. हमें ऐसे असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखनी है.
पंचायत चुनाव में निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान हो इसके लिए पुलिस कर्मी व पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन में कोताही न बरते एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए क्षेत्र में सघन गश्ती करें व असामाजिक तत्वों पर नजर रखें. आइजी की समीक्षा में एसपी अख्तर हुसैन, एएसपी अजय कुमार पांडेय, डीएसपी सदर कुमार इंद्र प्रकाश झंझारपुर, जयनगर, बेनीपट्टी व फुलपरास के एसडीपीओ सभी अंचल निरीक्षक जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन