चौथे चरण का चुनाव आज 44 पंचायतों में पड़ेंगे वोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 6:15 AM
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान मधुबनी : पंचायत आम निर्वाचन 2016 के चौथे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा. मतदान केंद्र पर जाने के लिए पुलिस कर्मी व चुनाव कर्मी रवाना हो गये हैं. चौथे चरण में जिले के दो प्रखंडों बेनीपटी व कलुआही के 44 […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान
मधुबनी : पंचायत आम निर्वाचन 2016 के चौथे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा. मतदान केंद्र पर जाने के लिए पुलिस कर्मी व चुनाव कर्मी रवाना हो गये हैं. चौथे चरण में जिले के दो प्रखंडों बेनीपटी व कलुआही के 44 पंचायतों में मतदान होगा. बेनीपटी प्रखंड के 33 पंचायतों में 285 मतदान केंद्र भवन पर 472 मतदान केंद्र बनाये गये है. इनमें 461 वार्ड है. दोनों प्रखंड के 320611 मतदाता चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे.
320611 मतदाता करेंगे मतदान
चौथे चरण में कुल 320611 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें बेनीपट्टी में 243408 मतदाता हैं . जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 129217 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 114182 है. वहीं कलुआही प्रखंड के 11 पंचायतों में 77203 मतदाता है. जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 41116 व महिला मतदाता 36077 है. मतदान में सुरक्षा के इंतजाम के लिए जोनल, सेक्टर एवं गश्ती दंडाधिकारियों की टीम बनायी गयी है. जो मतदान के हर प्रक्रिया पर नजर बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेगी.
3605 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
चौथे चरण के लिये होने वाले मतदान में कुल 3605 प्रत्याशी अपनी किस्मत चुनावी मैदान में आजमा रहे हैं. इसमें बेनीपटी व कलुआही प्रखंड मिलाकर जिला परिषद के 48, पंचायत समिति के सदस्य 416, मुखिया के लिए 416, सरपंच पद के लिए 239, ग्राम पंचायत सदस्य के 1668 एवं ग्राम कचहरी पंच के 818 प्रत्याशी शामिल हैं.
नियंत्रण कक्ष में दें सूचना
पंचायत चुनाव में मतदान पर सूक्ष्म निगरानी के लिए विधि व्यवस्था के संधारण के लिए समाहरणालय के अपर समाहर्ता कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. यह नियंत्रण कक्ष बुधवार से ही कार्यरत हो गया है. मतदान से संबंधित चुनाव कर्मी एवं आम लोग किसी भी प्रकार की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में दे सकते हैं. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06276-224425, 222225 एवं फैक्स संख्या 222209 है.
मधुबनी : फर्जी बैंक गारंटी जमा कर एसएफसी के द्वारा डोर टू डोर स्टेप डिलेवरी के तहत परिवहन हथालन सह आपूर्ति जमाकर्ता बनने का मामला प्रकाश मे आया है. इस मामले में एसएफसी के जिला प्रबंधक गुलाब हुसैन के बयान पर नगर थाना में दरभंगा के एक ट्रांसपोर्टर रंजीत कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में एसएफसी के जिला प्रबंधक गुलाब हुसैन ने कहा है कि रंजीत कुमार ने एकरारनामा के समय कैनरा बैंक दरभंगा शाखा से मई 2014 में पांच लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा किया था. जिसका नंबर बीजी-5- 14 है. फिर मई 2015 में अवधि विस्तार के लिये दुबारा कैनरा बैंक शाखा से बैंक का गारंटी जमा किया.
जांच में निकला बैंक गारंटी फर्जी
विभागीय बैठक में प्रबंध निदेशक पटना राज्य खाद्य निगम के निर्देश के आलोक में जब बैंक गारंटी को सत्यापन के लिये दरभंगा के कैनरा बैंक शाखा भेजा गया तो रंजीत कुमार द्वारा दिये गये दोनों बैंक गारंटी फर्जी निकला. जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों गारंटी में से एक भी संबंधित बैंक से नहीं निर्गत किया गया है. इस मामले मेें प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
इस मामले में एसएफसी के जिला प्रबंधक गुलाब हुसैन के बयान पर नगर थाना में रंजीत कुमार के खिलाफ जानबूझ कर धोखाधड़ी किये जाने का मामला दर्ज किया गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बाबत नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










