शराबबंदी. साल 2015 की तुलना में 2016 में अधिक हुई बीयर की खपत

Updated:
विज्ञापन

39 लाख लीटर बीयर, 27 लाख लीटर देसी शराब की हुई खपत छापेमारी में 671 लीटर देसी शराब बरामद मधुबनी /कलुआही/बेनीपट्टी : विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को किये गये छापेमारी में करीब 671 लीटर देसी शराब को थाना पुलिस ने बरामद किया है. इसमें नगर थाना पुलिस ने तिलक चौक पर एक साईिकल पर […]

विज्ञापन

39 लाख लीटर बीयर, 27 लाख लीटर देसी शराब की हुई खपत

छापेमारी में 671 लीटर देसी शराब बरामद
मधुबनी /कलुआही/बेनीपट्टी : विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार को किये गये छापेमारी में करीब 671 लीटर देसी शराब को थाना पुलिस ने बरामद किया है. इसमें नगर थाना पुलिस ने तिलक चौक पर एक साईिकल पर रात को गश्त के दौरान 45 लीटर बीयर की बोतल जब्त किया गया.वहीं कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपुर के एक खेत से थाना पुलिस ने 614 लीटर देसी शराब जब्त किया है. प्रशासन द्वारा की जा रही छापेमारी में तलाशी करते करते पुलिस बरदेपुर गांव पहुंची.
जहां संदेह के आधार पर एक खेत से 614 लीटर शराब जब्त की गयी. थाना प्रभारी आशीष कुमार झा ने बताया है कि पुलिस क्षेत्र में सघन छापेमारी कर रही है. हर गांव व हर उस जगह में तलाशी करेगी. जहां पर शराब छिपा कर रखे जाने की संभावना है. इसी प्रकार बेनीपट्टी थाना पुलिस ने 14 लीटर देसी शराब जब्त किया है.
शराबबंदी के दूसरे दिन तक िववरेज की ओर से काउंटर नहीं खोला जा सका. विभाग की तरफ से काउंटर खोले जाने की कवायद की जा रही है. दो दुकान का लाइसेंस निर्गत किया गया है. पर िवभाग द्वारा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है.
मधुबनी : विभाग के लाख प्रयास के बाद भी शराब बंदी के दूसरे दिन भी
विवरेज द्वारा शराब काउंटर नहीं खोला जा सका.
हालांकि शनिवार को भी देर शाम तक दुकान में विभाग द्वारा शराब की आपूर्ति कर दुकान को खोले जाने की कवायद की जा रही थी. पर समाचार लिखे जाने तक एक भी काउंटर नहीं खुल सका था. जिस कारण शराब के शौकीन लोगों की शाम बेचैनी में कटी. इधर विभाग द्वारा अब भी जगह तलाश की प्रक्रिया जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने शहर में छह काउंटर की जगह तलाश कर ली है. जिसमें दो काउंटर का परमिट व लाइसेंस निर्गत कर दिया गया है. पर विवरेज विभाग द्वारा शराब की आपूर्ति व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन