45 बोतल बीयर जब्त

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना में इन दिनों अवैध शराब के विक्रेताओं को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. बीते शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान साइकिल पर अवैध बियर को लेे जा रहे एक व्यक्ति को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो वह व्यक्ति साइकिल छोड़कर तिलक चौक के पास अवस्थित एक […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना में इन दिनों अवैध शराब के विक्रेताओं को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. बीते शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान साइकिल पर अवैध बियर को लेे जा रहे एक व्यक्ति को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो वह व्यक्ति साइकिल छोड़कर तिलक चौक के पास अवस्थित एक गली में प्रवेश कर फरार हो गया.

साइकिल पर पुलिस ने एक बड़ा झोला में 45 बोतल बियर बरामद किया. थानाध्यक्ष सह निरीक्षक युगेश चंद्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान वह साइकिल छोड़कर फरार हो गया. साइकिल समेत बियर के बोतल को जब्त कर लिया गया है. एवं कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

रैली निकाली
फुलपरास. जदयू कार्यकर्ताओ के द्वारा विधायक आवास से लोहिया चौक तक शराब बंदी को लेकर रैली निकाला गया. रैली में जिला महासचिव संतोष सिंह, मुखिया रवि सिंह, रामचरण यादव ,भगवान लाल यादव रामबाबू मिश्र, धर्मेंद्र मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन