लखीसराय मंडी में चावल से लेकर दाल और सरसों तक के दाम स्थिर, जानिए आज क्या है अनाज का भाव

सांकेतिक तस्वीर
Lakhisarai Mandi : लखीसराय मंडी में खाद्यान्न और दलहन के दाम स्थिर, लेकिन आलू-प्याज की कीमतों में जारी है उतार-चढ़ाव.
लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट.
Lakhisarai Mandi : लखीसराय मंडी में गुरुवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रही. व्यापारियों के अनुसार बाजार में पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण अधिकांश कृषि उत्पादों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. हालांकि आलू और प्याज के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं की नजरें इन दोनों सब्जियों के बाजार भाव पर बनी हुई हैं.
चावल और गेहूं के दाम में नहीं हुआ बदलाव
मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 2800 रुपये प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं मक्का 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा. चावल मंसूरी का भाव 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा.
सबसे महंगा बासमती चावल रहा, जिसका भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. व्यापारियों का कहना है कि बासमती चावल की मांग लगातार बनी हुई है, जिससे इसकी कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.
दलहन बाजार में अरहर सबसे महंगी
दलहन वर्ग में अरहर दाल सबसे महंगी रही. इसका अधिकतम भाव 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम भाव 9000 रुपये रहा. मूंग दाल 10500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकती रही.
चना दाल का भाव 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. वहीं गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा.
सरसों और तेल के बाजार में स्थिरता
सरसों काला का भाव 6800 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 रुपये से 2470 रुपये के बीच रहा. व्यापारियों के मुताबिक तेलहन बाजार में फिलहाल कीमतें संतुलित बनी हुई हैं.
आलू-प्याज में बना हुआ है उतार-चढ़ाव
मंडी में आलू का भाव 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. वहीं प्याज 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिकता रहा. व्यापारियों का कहना है कि आवक और मांग के आधार पर इन दोनों उत्पादों की कीमतों में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










