शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : बिहार पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. शिक्षक समान काम के बदले समान वेतनमान की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस टाउन क्लब फील्ड से निक लकर स्टेशन चौक होते हुए थाना मोड़ के समीप पहुंची. […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार पंचायत – नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई द्वारा राज्य संघ के आह्वान पर शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. शिक्षक समान काम के बदले समान वेतनमान की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस टाउन क्लब फील्ड से निक लकर स्टेशन चौक होते हुए थाना मोड़ के समीप पहुंची.

जहां एक सभा का आयोजन किया गया. जुलूस का नेतृत्व राज्य सचिव धमेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष राजू यादव, प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी, प्रवक्ता अंकलित कुमार झा तथा मोहन मिश्र कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव ने कहा कि हमारी मांगे जायज है. इसे हम लेकर रहेगें. उन्होनें कहा कि 30 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जाएगा. इसमें अधिक से अधिक शिक्षकों को चलने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन