जमीन विवाद को ले मारपीट,आठ लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : झंझारपुर के सिरखडि़या गांव में पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद में शनिवार को अहले सुबह घर में घुसकर मारपीट करने से पांच महिला समेत आठ लोग घायल है. सभी घायलों का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में सिरखडि़या गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र गणेश साह, पत्नी […]

विज्ञापन

झंझारपुर : झंझारपुर के सिरखडि़या गांव में पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद में शनिवार को अहले सुबह घर में घुसकर मारपीट करने से पांच महिला समेत आठ लोग घायल है. सभी घायलों का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. घायलों में सिरखडि़या गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र गणेश साह, पत्नी ललीता देवी, पुत्री रीना कुमारी, पूनम कुमारी,प्रियंका कुमारी, पुत्र प्रकाश कुमार, भाई रमेश साह, और इनकी पत्नी रेखा देवी शामिल है.

सभी का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. मारपीट से घायलों के पुलिस में बयान के लिए समाचार संकलन किये जाने तक स्थानीय पुलिस को पत्र भेजा गया था. घटना के बावत बताया जाता है कि बगलगीर ने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर का सामान भी लेकर चला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन